News9 24×7 टीम
चांदनी सिंह/ अनन्या मिश्रा
हेलो दोस्तों एक बार फिर से आपका स्वागत है हमारे न्यूज़ चैनल में.
दोस्तों हमारी यही कोशिश रहती है कि हम हर दिन आपको अच्छी जानकारी दे सके. दोस्तों अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो सबसे पहले हमें फॉलो जरूर कर लें जिससे हमारी सभी जानकारी सबसे पहले आपको प्राप्त हो सके. आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की सुन्दर होंठो के लिये ब्यूट टिप्स आइये जानते हैं
चेहरे में होठों की अपनी एक अलग पहचान होती है। एक सुंदर सी मुस्कान हमारे पूरे वातावरण को बदलकर रख देती है और ऐसी मुस्कान हमारे सुंदर होठों से ही बनती है। हर दिलों के राज़ खोलते ये सुंदर होंठ हर किसी को आसानी के साथ अपना बना लेते हैं। वैसे होठों की बनावट प्राकृतिक होती है। किसी के होंठ प्राकृतिक रूप से पतले और गुलाबी होते हैं, तो किसी के मोटे और काले। हालांकि कुछ उपायों के जरिये हम होठों को अच्छा लुक प्रदान कर सकते हैं। जो आपके होठों के साथ-साथ आपके चेहरे की सुंदरता में भी चार चांद लगा देंगे।
हर किसी को अपने गुलाबी और नरम होंठ पसंद करती है। नरम होठों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए कुछ घरेलू ब्यूटी टिप्स नीचे दी गयी हैं|
जैतून का तेल और वैसलीन मिलाकर तीन या चार बार लगाने से होगा फायदा।
होठों में दरारें होने पर थोड़ा सा शहद लेकर उंगली से आराम-आराम से मलें।
दो बड़े चम्मच कोकोआ बटर, आधा छोटा चम्मच मधु वैक्स होठों पर लगाइए।
फटे होठों के लिए दही व मक्खन में केसर मिलाकर होठों पर आराम से मलिए।
१ बड़ा चम्मच दूध, मलाई और १ चुटकी केसर मिलाएं| इस मिश्रण को फ्रिज में थोड़ी देर रखें| ठंडा होने पर इसे होठों पर लगायें और कुछ समय के बाद धो डालें।
गुलाब की कुछ पंखुड़ियों को दूध में मिलाएं| इस मिश्रण की गाढ़ी पेस्ट बनाकर अपने होठों पर लगायें। यह उपाय आश्चर्यजनक परिणाम देने में साबित हो रहा है।
फटे होटों पर नींबू के रस का १/२ छोटा चम्मच और १/२ छोटा चम्मच शहद का मिश्रण लगायें। कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें।